Business
Ongoing
शहीद उधम सिंह कंबोज कार्यकारिणी सभा
by Kamboj Samaj |
July 21, 2025 | Karnal
Quick Summary
कर्म सिंह कंबोज लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान
करनाल, 21 जुलाई (लखपाल):
शहीद उधम सिंह कंबोज वेलफेयर सोसाइटी की आम सभा की बैठक कंबोज धर्मशाला सेक्टर-32 में संपन्न हुई जिसमें 3 वर्ष के लिए निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी सोमनाथ द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी के लिए चुनी गई नई टीम में कर्म सिंह कंबोज (प्रधान), जयपाल कंबोज (महासचिव), राजकुमार (रह. सचिव), विनोद कुमार कंबोज (उपाध्यक्ष), मेहर सिंह, सुरजीत कुमार कंबोज, सतीश कुमार, अजमेर पाल, सतीश कंबोज, सुरेश कुमार, अमृत लाल, राजेन्द्र कंबोज, जय प्रकाश कंबोज (कार्यकारिणी सदस्य) बनाए। वहीं विनोद कुमार (सलाहकार), पृथ्वीराज कंबोज (आंतरिक लेखा पर्यवेक्षक) व नार सिंह कंबोज, मनोज कंबोज, वेद मित्र आर्य (मानद सदस्य) चुने गए।
प्रधान कर्म सिंह कंबोज ने सभा की बैठक में भाग लेने पर सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Last updated: January 22, 2026 1:57 AM